रांची में विकास के पास हादसा:पारसनाथ जा रहीं 2 जैन साध्वी व सहयोगी को कार ने मारी टक्कर, तीनों घायल

बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास के पास रविवार शाम एक कार ने दो जैन साध्वी और एक सहयोगी को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। एक साध्वी की कमर में गंभीर चोट आई है। इन सभी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। देर रात तक इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की थी। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई। जैन साध्वी इंदौर से पदयात्रा करते हुए पारसनाथ जा रही थीं। उनके साथ कुछ सहयोगी भी थे। जैसे ही ये लोग विकास के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार (जेएच01सीक्यू 1614) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे सभी सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा। उधर, जानकारी मिलते ही बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कार जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। उधर, कार चालक ने बताया कि गाड़ी में कुछ सामान लुढ़ककर नीचे गिर गया था। उसे उठाने के लिए झुका तो कार अनियंत्रित हो गई और जैन साध्वी को धक्का लग गया। कांके में हाइवा-बाइक की टक्कर, दो सगी बहन व ममेरे भाई की मौत कांके के चंदवे रोड पर बालू टंगरा मोड़ मंदिर के पास रविवार की शाम छह बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिठोरिया के ओयना गांव निवासी असफाक अंसारी (17) और दो सगी बहनें आफरीन परवीन (9) और आफिया परवीन (11) शामिल हैं। तीनों बाइक से रातू के जाड़ी गांव से पिठोरिया के ओयना गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। आफिया व आफरीन की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि ममेरा भाई अशफाक ने रिम्स में दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हाइवा मालिक को बुलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *