पीड़िता ने दुमका एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुमका | शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण के आरोपी को मामला दर्ज होने के सात दिन बीत जाने के बाद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपित अब पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिलवा रहा है। यह आरोप लगाते हुए रविवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोपी सरैयाहाट थाना का सहायक पुलिस है। पीड़िता ने दिए आवेदन में आवेदन में बताया कि सहायक पुलिस गौतम कुमार वैद्य ने शादी का झांसा देकर कई यौन शोषण किया। तारापीठ के होटल में ले जाकर गलत काम किया। शादी के करने के लिए पांच लाख रुपए मांगे। इसके विरोध में 13 अप्रैल को उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया। सात दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। अब आरोपित के रिश्तेदार और कुछ राजनीतिक दल के लोग घर आकर दूसरी जगह शादी करने के लिए पांच लाख का प्रलोभन दे रहे हैं। धमकी दी है अगर दूसरी जगह शादी नहीं की तो अच्छा नहीं होगा। गवाहों को धमकाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *