कला . खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड में विश्व रंगमंच दिवस में कलाकारों ने बांधा समां

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर ‘छिपने से पहले’ नाटक का मंचन किया गया। खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार के दिशा निर्देश पर करवाए गए उक्त प्रोग्राम के अवसर पर खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी ने मुख्य मेहमान के रूम में शिरकत की। उक्त नाटक को कॉलेज विद्यार्थी निशान शेरगिल बीए बीएड समेस्टर चौथा द्वारा निर्देशित किया गया। इस मौके डॉ. कुमार ने कहा कि नाटक छिपने से पहले शहीद भगत सिंह की शहादत पर आधारित तथा ऐसे नाटकों के मंचन द्वारा युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद करते हुए जिंदगी जीने की नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर डॉ. गोगोआनी ने समूह विद्यार्थियों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए नाटक के सफल मंचन के लिए बधाई दी। नाटक के मंचन के दौरान निशान शेरगिल, महक प्रीत कौर, तिंदर पाल सिंह, हर्षदीप सिंह, अमृतपाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *