20 बेटियों के सामूहिक विवाह करवाए

बेटियां बोझ नहीं, सम्मान हैं। इसी सोच के साथ भारतीय विद्या भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल अमृतसर केंद्र और रोटरी क्लब अमृतसर मिडटाउन ने मिलकर 20 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह 20 अप्रैल को विद्यालय परिसर में करवाया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रबंधक समिति के निर्देशन में हुआ। अब तक इस समिति द्वारा 700 से ज्यादा जोड़ियों का विवाह करवाया जा चुका है। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएस ग्रोवर ने की। विशेष अतिथि के रूप में अनिल सिंघल और विजय सहदेव उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू ने सभी को बधाई दी। एमएम गोयल ने कहा कि विवाह केवल खुशी नहीं, एक-दूसरे के प्रति सम्मान का बंधन भी है। छात्र-छात्राओं और संगीत टीम ने पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूरण चंद वडाली और भवन्ज आश्रय के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विद्यालय समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की निष्काम सेवा करना प्रशंसनीय कार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *