भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंबोह पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी में नशा करने से रोकने पर युवक पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश करने वाले महिला सहित युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मनिंदर कौर निवासी झमका और युवक बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अड्डा सोहियां खुर्द में गश्त कर रहे थे कि उन्हें नवचेतन सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू ने सूचना दी कि उसके रेस्टोरेंट के बाहर कार में एक युवक और महिला नशा कर रहे थे, जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो युवक ने पिस्तौल से उस पर फायरिंग करने की कोशिश की जो किसी कारण से नहीं चली। यह मामला 17 अप्रैल रात साढ़े 8 बजे का है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


