भास्कर न्यूज | अमृतसर बटाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के सरकारी क्वार्टरों में सीआईए स्टाफ ने रेड की। टीम 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर गई। रेड के दौरान एक गोली भी चली जिसकी आवाज सुनकर क्वार्टरों से सभी लोग बाहर आ गए।उस समय तक पुलिस युवकों को ले गई थी। जब हिरासत में लिए युवक के परिजन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। गोली पुलिस की ओर से चली या युवकों की ओर से इसके बारे में किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। घटना रविवार रात साढ़े 7 बजे की है। वहीं क्वार्टरों में रह रही एक महिला दमन ने बताया कि सरकारी क्वार्टर में कुछ लूटपाट करने वाले युवक रहते हैं। यहां बहुत से परिवार रहते हैं। बच्चे सुबह शाम साइकलिंग करते हैं, यहां कोई सेफ्टी नहीं है। यह पहला मामला नहीं है यहां पहले भी कई बार गोलियां चली हैं। पुलिस की टीम ने रेड की तो गोली भी चली। कुछ युवकों को पुलिस लेकर गई है। तकरीबन पुलिस की 4 गाड़ियां आई थी। जिन युवकों को पुलिस उठाकर लेकर गए है उनके एक कुछ समय पहले जेल से बाहर आया था। थाना मजीठा रोड एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। जब सीआईए स्टाफ अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी जबाव नहीं दिया।


