कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने मंडियों का किया दौरा

अमृतसर | कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला स्थित मंडियों का दौरा किया। उन्होंने 72 घंटे में गेहूं लिफ्टिंग तो 48 घंटे में किसानों को भुगतान के निर्देश दिए। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसान, मजदूर या आढ़ती किसी को भी मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अजनाला, चमियारी, आवान और सुधार की अनाज मंडियों का दौरा किया। सुविधाओं व सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर खुशपाल सिंह धालीवाल, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह, ओएसडी गुरजंट सिंह सोही, चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू, सचिव नवदीप कौर, सतबीर सिंह संधू व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *