भास्कर न्यूज | कोरबा एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों व शिक्षकों ने हंसराज की जयंती मनाई। डीएवी संस्था के पुरोधाओं में से प्रमुख हंसराज की वेशभूषा में छात्रों ने उनके जीवन पर आधारित स्व रचित कविता की प्रस्तुति भी दी। स्कूल की प्राचार्य अनामिका भारती समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूल परिसर में जयंती अवसर पर विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए हवन-पूजन भी किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या जैन ने हंसराज के जीवन पर आधारित स्वरचित कविता की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कक्षा पांचवीं से सातवीं के छात्रों ने हंसराज के विचारों और उनके सिद्धांतों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक से पेश किया। प्राचार्य भारती ने कहा कि हंसराज ने अपना जीवन शिक्षा के प्रचार-प्रसार, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और अज्ञानता को मिटाने में लगा दिया। स्वामी दयानंद की स्मृति में 1 जून 1886 को सर्वप्रथम लाहौर में डीएवी स्कूल की स्थापना की। सिर्फ 22 वर्ष की आयु में 25 वर्षों से अधिक समय तक उस स्कूल के प्राचार्य बनकर अवैतनिक कार्य किए। छात्रों को उनके जीवन से सीख लेकर सफलता हासिल करें। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी समेत अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन जायनाह अफजल ने किया।


