राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने स्व. बिरसा उरांव को दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | लोहरदगा शहरी क्षेत्र के एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा सभागार में जिला धर्मगुरु फूलकेश्वर उरांव की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा किस्को के स्व बिरसा उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं बताया गया कि 2023 में आज ही के दिन कोरोना काल के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन से जिला राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने एक ईमानदार व कर्मठ सदस्य को खो दिया। वहीं जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव ने कहा कि स्व बिरसा उरांव एक कर्मठ ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल के दिनों में भारतीय सेना में सेवा कर देश सेवा की। साथ ही सेवानिवृत्त होकर अपने गांव घर में सामाजिक सेवा किए। 68 वर्ष की आयु में मां चाला एवं धर्मेश बाबा ने उन्हें अपने पास बुला लिया। मां चाला उन्हें कुण्डी राजी में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमे उरांव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयंती उरांव, सचिव सुकेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष मंगलदास उरांव, सावित्री उरांव, चन्द्रमणि उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *