भास्कर न्यूज| जांजगीर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच समाज सेवा में अग्रणी संस्था है। यह ब्राह्मण समाज की 26 महिलाओं का ग्रुप है। जो हर साल उपनयन संस्कार कायर्क्रम का आयोजन कराता है। इसमें ऐसे लोगों का भी पंजीयन िकया जाता है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। संस्था की जूही गौरहा ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से गठित ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 25 सदस्यीय यह संगठन चंदा एकत्र कर स्वयं आयोजन करता है। संस्था 8 से 10 वर्षों से उपनयन संस्कार जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों और सोशल गेदरिंग का आयोजन कर रही है। बीते वर्षों में मंच द्वारा निशुल्क फुटवियर, मोजे, कंबल वितरित किए गए हैं। खोखरा आश्रम में भी संस्था ने ब्लैंकेट वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया। वट सावित्री पूजा के अवसर पर 108 महिलाओं को फलाहार कराया गया एवं सुहाग सामग्री उपहार में दी गई। संस्था का उद्देश्य केवल ब्राह्मण समाज तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। मंच सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने के साथ-साथ सेवा कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ा रहा है। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की सदस्य। मदद के लिए इनसे कर सकते हैं संपर्क फोन नंबर 9617908627 नीरा शर्मा,9977146111 सीता पांडेय ऐसे हुई संस्था की स्थापना 10 साल पहले समाज की महिलाएं सोशल गेदरिंग के लिए बैठक कर रही थी। इसी में उन्हांेने समाज सेवा करने के उद्देश्य से ब्राह्मण नारी चेतना मंच का गठन किया। महिलाएं सारे सामाजिक कार्य सेल्फ कंट्रीब्यूशन से करती है।


