मौसम विभाग ने सोमवार को 23 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी आंधी-तूफान आने की आशंका है। बीते दिन 44.6 डिग्री के साथ महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला देश में सबसे गर्म रहा। जबकि असम, मेघालय, मिजोरम अरुणाचल प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। करीब 200 घरों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा उधमपुर में नेशनल हाईवे 44 बंद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। इसके चलते कश्मीर घाटी के स्कूल एक दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में चली धूलभरी हवा, पारा 3 डिग्री तक गिरा:जोधपुर, बीकानेर, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर समेत कई जिलों में चली हवा के कारण इन शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार से उत्तरी हवा चलने लगेगी, जिससे तापमान में और थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… एमपीः 5 जिलों में चलेगी लू; ग्वालियर-शिवपुरी में रातें भी गर्म रहेंगी मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है। इससे पहले शनिवार को भी कई जिलों में लू चली। पूरी खबर पढ़ें… यूपीः वाराणसी सहित 38 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट:50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश 38 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगह पर ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की संभावना है। ईरानी विक्षोभ होने की वजह मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अप्रैल के बाद बढ़ेगा अधिकतम तापमान बिहार में आज यानी रविवार को 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी किसी भी जिले के तेज बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिसार रहा सबसे गर्म जिला हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…


