पश्चिमी विक्षोभ हुआ सुस्त, अब गर्मी बढ़ेगी:2 दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा; बठिंडा में तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा

कुछ दिन से एक्टिव पश्चिम विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। अब तापमान दोबारा से बढ़ना शुरू हो गया है। बीती शाम तापमान में हल्की 0.6 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सामान्य से यह तापमान 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे गर्मी का प्रभाव और भी तीव्र हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य प्रमुख शहरों में दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: 48 घंटों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। 23 अप्रैल को पंजाब के पड़ोसी राज्यों हरियाणा व राजस्थान में लू का यलो अलर्ट है। हालांकि पंजाब के लिए अलर्ट अभी जारी नहीं किया गया, लेकिन इसका हल्की प्रभाव पंजाब के जिलों में भी देखने को मिलेगा। जानें पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी। बीच बीच में हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी। बीच-बीच में हल्के बादल भी छा सकते हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- धूप चमकेगी, बीच-बीच में हल्के बादल भी छा सकते हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *