भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी में शनिवार को कक्षा छठवीं, सातवीं, 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कक्षा 9वीं में 63 में से 46 विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए। 11 को पूरक और 6 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 73% रहा। इस कक्षा में प्रथम स्थान तुकेश्वरी ने 87.15% अंकों के साथ प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुप्रिया को 86% और तृतीय स्थान खेमनाथ आडिल को 83.5% अंक मिले। 11वीं कला संकाय में 27 में से 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 85% रहा। प्रथम स्थान संजना ने 78.8% अंकों से प्राप्त किया। योगिता को 76.8% के साथ द्वितीय और यीशु को 68.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। 11वीं विज्ञान संकाय में सभी 21 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 100% रहा। प्रथम स्थान खुशबू को 80% अंक मिले। नवीन कुमार को 78% के साथ द्वितीय और मोनिका को 77% अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। 11वीं वाणिज्य संकाय में भी सभी 11 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 100% रहा। प्रथम स्थान भावेश कुमार को 75.7% अंक मिले। भूषण लाल को 71.01% के साथ द्वितीय और पुष्पांजलि को 63.7% अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण ठाकुर रहे। विशेष अतिथि सरपंच कृष्णा राम साहू थे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जेआर साहू ने की। इस दौरान समिति सदस्य रोमन कल्याणी, हेमंत कामडे, दशरथ साहू, मनहरण साहू, ध्रुव कुमार साहू, कौशल साहू, चंद्रहास साहू, शिक्षक युएल देशमुख, एमएल सार्वा, आईएल साहू, यूके साहू, एसके कौशिक, पी राणा, सरोज रावटे, एनके जांगड़े, एसके नायक, एसके शांडिल्य और वेदिका साहू मौजूद रहे। छठवीं में भी सभी 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए: माध्यमिक विभाग में कक्षा छठवीं और सातवीं का परीक्षा परिणाम एसके शांडिल्य ने घोषित किया। कक्षा छठवीं में सभी 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम स्थान ओम प्रकाश को 87.3% अंक मिले। प्रेरणा को 85.5% के साथ द्वितीय और पंकज कुमार को 81.16% अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला। कक्षा सातवीं में भी सभी 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम स्थान राशि को 88.66% अंक मिले। पूनम को 81% के साथ द्वितीय और डीगेश को 76.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान मिला।


