रायगढ़ में हाथियों ने रेलवे ट्रैक पार किया..VIDEO:झुंड में शावक भी नजर आए, 18 किसानों का फसल भी नुकसान, जिले के जंगल में 146 हाथी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस बीच रविवार को कुछ हाथी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। ट्रैक पार करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल जा रहे हैं। यही नहीं, बीती रात हाथियों ने 18 किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथी मित्र दल की ओर से हाथियों की निगरानी की जा रही थी। दल में शावक भी शामिल थे। धरमजयगढ़ के आमगांव परिसर में ट्रैक पार करते दिखे रविवार दोपहर के समय हाथी आमगांव परिसर के जंगल कक्ष क्रमांक 368 RF से निकलकर कक्ष क्रमांक 369 RF में एंट्री करते दिखे। धरमजयगढ़ वन मंडल के आमगांव परिसर के पास ही हाथियों ने रेलवे ट्रैक पार किया और दूसरी तरफ चले गए। हाथियों का रेलवे ट्रैक को पार करने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथी प्रेमनगर, दुलियामुड़ा, कोयलार, बीजापतरा गांव के आसपास जंगल में अब विचरण करेंगे। ऐसे में आसपास के सभी गांव में सावधानी बरतने के लिए मुनादी करा दी गई है। 18 किसानों का फसल नुकसान
धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में शनिवार की देर रात हाथियों ने जमकर फसल को नुकसान पहुंचाया है। 18 किसानों की धान फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया। देर रात हाथियों का दल खेत के आसपास दिखा। 10 से 12 हाथी का दल क्रोंधा बांस बाड़ी से प्रेमनगर में निकला था। ये हाथी का दल राजा जंगल तरफ बढ़ गया है, दुलियामुड़ा, क्रोंधा, प्रेमनगर के गांव वाले सतर्क रहेंगे। इस तरह की मुनादी और मैसेज भेजकर सतर्क किया जा रहा है। रायगढ़ जिले के जंगलों में हाथियों की रिपोर्ट ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है
इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि हाथियों का दल रेलवे ट्रेक को पार कर कक्ष क्रमांक 369 में पहुंचा। लगातार हाथियों पर ट्रेकरों व हाथी मित्र दल द्वारा निगरानी की जा रही है और हाथी प्रभावित गांव में विभाग द्वारा लगातार सर्तक रहने के लिए मुनादी करायी जा रही है। ताकि कोई घटना घटित न हो सके। ————————– रायगढ़ में हाथियों से जुड़ी और खबर पानी में एलीफेंट फैमिली की मस्ती:सिर नीचे पैर ऊपर कर नहाते दिखा हाथी, गोमर्डा अभयारण्य के तालाब में चीतल-बायसन भी प्यास बुझाने पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे बरमकेला के गोमर्डा अभयारण्य में हाथियों की मौज हो गई है। यहां मौजूद पर्याप्त पानी और चारा इन्हें दूसरे जंगल जाने से रोके हुए हैं। 27 हाथियों का दल 2023 में यहां पहुंचा था। भीषण गर्मी में विभाग ने टंकियों और तालाबों को पानी से भर दिया है। गर्मी से बचने हाथी डुबकी लगा रहे हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक हाथी तालाब में सिर नीचे और पैर ऊपर कर नहाते नजर आया। रायगढ़ जिले से अलग होने के बाद गोमर्डा अभयारण्य अब नए जिले सारंगढ़ जिले में शामिल हो गया है। वन्य प्राणियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। देखें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *