5 अवैध कनेक्शनों पर चला बुलडोजर, थमाए नोटिस:जलदाय विभाग करवाएगा FIR दर्ज; लंबे समय से कर रहे थे पानी चोरी

बाड़मेर जलदाय विभाग के लिए नियमित पानी आपूर्ति करना समस्या बन चुकी है। इधर विभाग ने जल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 अवैध कनेक्शन काट कर पानी चोरों को नोटिस थमाए गए है। अब इन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। दरअसल, बाड़मेर जिले में जल माफिया मैन पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी चोरी कर रहे है। इससे शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है। इसको लेकर विभाग के पास शिकायतें आ रही थी। अब जलदाय विभाग एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। पर्याप्त पानी के बावजूद लोगों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें पर विभाग ने जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशों पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने स्पेशल अभियान शुरू किया गया। जिसमें सरकारी पाइप से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के परियोजना खण्ड के अधिशासी अभियंता भवनेश कुलदीप में बताया- विभाग ने पिपली फांटा से बनिवालो की ढाणी में गणेश पुत्र हनुमान राम, शेरा पुत्र जगमाल राम, खेमा राम पुत्र मोटा राम, रेखा राम पुत्र लुम्बा राम और रूपा राम पुत्र धूड़ाराम को अवैध कनेक्शन पर इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किए गए है। इन सभी 5 लोगों के खिलाफ अब थाने में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 303 (2)प्रिवेन्शन ऒफ डेमेज टु पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट,1984 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। यह पानी चोर पिछले कई वर्ष से अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी कर रहे थे जिसके कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को लोगो को पर्याप्त जलापूर्ति में कठिनाई हो रही थी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आईईसी कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जल कनेक्शन और पानी चोरों के खिलाफ लोगों से शिकायत करने की अपील की जाती है। विभाग पानी चोरों को खिलाफ इस तरह के अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। अभियान के तहत जल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आगामी दिनों में शहरी क्षेत्र में यह अभियान जल माफिया पर नकेल कसता नजर आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *