सवाई माधोपुर में रविवार को तेज गर्मी से हल्की राहत मिली। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सोमवार सुबह फिर से सूर्यदेव ने रौद्र रूप नजर आए। यहां सुबह सुबह से ही चिलचिलाती धूप देखी गई। जिससे लोग बेहाल नजर आए। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आगामी समय में मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से 21 और 22 अप्रैल को यहां तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। जिसका असर पिछले 24 घंटे में तापमान पर भी देखने को मिला है। सवाई माधोपुर में 23 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी सताएगी।


