मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार आरोपी पकड़ा:लंबे समय से चल रहा था फरार, 5 हजार का इनाम भी था घोषित

जोधपुर ग्रामीण की पुलिस ने रेंज के ऑपरेशन धरकर भर के तहत 5000 के इनामी आरोपी मनोहर राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। मामले को लेकर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिलाड़ा थाने के मामले में आरोपी मनोहर राम पुत्र बिरमाराम निवासी कोसाना फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज था। जिससे बचने के लिए अलग अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। इस पर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *