भास्कर न्यूज | लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वच्छता को लेकर साफ सफाई अभियान रियाडा स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर में चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना है बल्कि आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार समाज की नींव रखना भी है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज एक जन आंदोलन बन चुका है और भाजपा कार्यकर्ता इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता नीरज कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि या हर नागरिक का एक कर्तव्य है। यह सफाई अभियान विशेष रूप से जारी रहेगा। नगर संयोजक सत्यम कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा नया संदेश देने का प्रयास किया है कि जब समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तभी सच्चे अर्थ में स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। मौके पर खुशबू कुमारी, मानसी कुमारी, विद्या कुमारी, आरती कुमारी, राखी कुमारी, मनोज कुमार, कुणाल कुमार, सत्यदेव सिंह, संतोष साहू, कृष्णा साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


