पंजाब में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के भारत दौरे का विरोध:23-24 अप्रैल को किसान करेंगे प्रदर्शन; पंजाब हरियाणा फसलों के नुकसान का मुआवजा दे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भारत दौरे का विरोध शुरू हो गया है। किसान मजदूर मोर्चा ने तय किया है कि इसका पंजाब समेत पूरे भारत में विरोध किया जाएगा। 23 और 24 अप्रैल को जिला व ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार व अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पुतले जलाए जाएंगे। किसान नेता सरबन सिंह पंधेर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) शाम तक अपने एक्शन की घोषणा करेगा। इसके लिए अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस रखी है। वहीं, उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य सभी संगठनों से अपील की है कि वे भी इस बारे में ऐलान करें । वहीं, उन्होंने कहा पंजाब और हरियाणा में फसलों को ओलावृष्टि व आल लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकारों से अपील है किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जल्दी ही एसोसिएशन इस मामले में सरकार से मुलाकात करेगी। समझौते के लिए दवाब बनाया जा रहा है पंधेर ने कहा कि कहा चार दिनों के दौरे पर वेंस भारत पहुंच चुके हैं। अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि आप अपने खेती क्षेत्र, डेयरी क्षेत्र, पोल्ट्री क्षेत्र व अन्य व्यापार टैक्स मुक्त किए जाएं। ऐसे में भारत खेती क्षेत्र के विरोध में समझौता करने जा रहा है। हम सारी जत्थेबंदियों, ट्रेड यूनियन व व्यापार यूनियनों से विनती करते हैं कि इस समझौते के खिलाफ एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, ताकि अपनी फसलों को पंजाब बताया जा सके। फसलों को काफी नुकसान हुआ है पंधेर ने कहा कि इस बार मौसम में आए अचानक बदलाव से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई दोनों राज्यों की सरकार को करनी चाहिए, क्योंकि किसानों का काफी नुकसान हुआ है। पहल के आधार पर गिरदावरी का काम किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *