लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुट भिड़े:बहसबाजी दौरान हई झड़प, वॉलंटियर की उतरी पगड़ी,मोटर साइकिल तोड़ा

पंजाब के लुधियाना में देर रात सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया। सिविल अस्पताल में दो गुट भिड़े। 10 से 15 मिनट तक शोर-शराबा होने के बाद तुरंत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई। अस्पताल के लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। कैलाश चौकी में वॉलंटियर की उतारी पगड़ी
दरअसल, रविवार देर रात सिविल अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक पक्ष के घायल के साथ आए 1 सरदार युवक पर दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल सरदार युवक ने अपनी पहचान कैलाश चौकी में वॉलंटियर लव के रूप में बताई। पहले प्राइवेट अस्पताल में लड़े फिर सरकारी अस्पताल में की मारपीट जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रविवार रात के समय मॉडल टाउन इलाके के प्राइवेट अस्पताल में 2 पक्षों की लड़ाई हुई। तो घायल लव ने एक पक्ष के घायल का बचाव किया और घायल अवस्था मे उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर दूसरे पक्ष के घायल मॉडल टाउन अस्पताल के 2 सिक्योरिटी गार्ड भी अपने साथियों सहित सिविल अस्पताल पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड के साथ आए करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घायल के साथ मदद के लिए आए सरदार युवक पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर हमला कर दिया। काफी देर तक उससे मारपीट हुई। उसकी पगड़ी तक उतार दी। हमला का शोर शराबा सुनकर कुछ देर बाद पुलिस कर्मी बीच बचाव करने पहुंचे व मामला शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *