तरन-तारन पुलिस और AGTF का जॉइंट ऑपरेशन:सरपंच बिक्कर की हत्या करने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, नशा-हथियारों का नेटवर्क ब्रेक

पंजाब के तरन तारन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) जिला पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक सरपंच की हत्या करने वाले मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले साल सितंबर माह में सरपंच बचित्तर सिंह उर्फ बिक्कर की हत्या कर दी गई थी। जिसका मुख्यारोपी सुखबीर सिंह तब से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पुलिस ने तरन तारन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई है। साथ ही जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। डीजीपी बोले- नशा और हथियारों की तस्करी में था शामिल पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि संगठित आपराधिक नेटवर्क को ब्रेक करने में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और तरन तारन पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सितंबर 2024 में सरपंच बचित्तर सिंह उर्फ बिक्कर की हत्या करने वाले मुख्यारोपी सुखबीर सिंह को तरन तारन से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि आरोपी सुखबीर सिंह पर पहले भी NDPS, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग की घटनाओं का आपराधिक एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी थाना सरहाली, तरनतारन में दर्ज एक एफआईआर में वांछित था। उसके सहयोगियों की पहचान करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों की पूरी हद तक पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *