जेल में दूसरे बंदी के नाम से कराया रजिस्ट्रेशन:वायर बांधकर मोबाइल देने का प्रयास, प्रहरी के देखने पर भागा, 9 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर की रातानाडा थाना पुलिस ने जेल में प्रतिबंधित सामग्री बंदी को उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 1000 का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी ने जेल में मुलाकात करने के दौरान वायर बांधकर जेल में बंदी को मोबाइल देने का प्रयास किया था। इस पर जेल प्रहरी के देख लेने पर आरोपी फरार हो गया था पिछले करीब 9 माह से आरोपी फरार चल रहा था। अब इस मामले में आरोपी धर्मेंद्र चौधरी पुत्र श्रवण राम जाट निवासी गंगानी पुलिस थाना करवड़ को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पिछले साल 30 जुलाई को इसको लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें केंद्रीय कारागृह में मुलाकात के दौरान दूसरे के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाकर आरोपी जेल के अंदर एंटर हुआ था। यहां पर रमेश नाम के बंदी को आरोपी धर्मेंद्र चौधरी ने इंटरकॉम के वायर से मोबाइल को बांधकर रमेश को देने का प्रयास किया गया था। इस पर ड्यूटी पर तैनात प्रहरी द्वारा देख लेने से आरोपी धर्मेंद्र चौधरी मोबाइल फोन को इंटरकॉम के तार के बंधा हुआ छोड़कर भाग गया। इस पर मोबाइल को जब्त कर मामला दर्ज किया गया। इस पर आरोपी बंदी रमेश पुत्र हुकमाराम निवासी नेवरा रोड पुलिस थाना मथानिया को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया गया तो उसने बताया कि पूर्व में केंद्रीय कारागृह जोधपुर में निरूद्ध रहे बंदी धर्मेंद्र चौधरी पुत्र श्रवण रामसे संपर्क कर उसने मोबाइल मंगवाया था। इस घटना के बाद से धर्मेंद्र चौधरी फरार था इसलिए उसकी गिरफ्तारी पर 1000 का इनाम घोषित था। इस पर टीम रविवार को आरोपी धर्मेंद्र चौधरी के घर पर आने की सूचना पर दबिश के लिए पहुंची तो आरोपी घर की दीवार फांदकर भागने लगा। पुलिस कार्रवाई में थाना अधिकारी दिनेश लखावत, हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह, कांस्टेबल मोहन राम, सुभाष, कमल मीणा और कांस्टेबल सुखदेव शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *