हजारीबाग झील में पलटी नाव, सवार युवक डूबा:घटना से पहले का वीडियो आया सामने, नाव को लेकर झील के बीच में चला गया था

हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित झील में सोमवार को एक नाव पलट गई। इससे नाव समेत उस पर सवार युवक पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। वहीं, एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा युवक की पहचान आलेख गौरव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग कोर्रा बाबूगांव का रहने वाला था। वो स्टेशनरी की दुकान चलाता था। वहीं, घटना से पहले का युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक झील के बीच नाव पर लेटे हुए नजर आ रहा है। लोगों ने वापस आने के लिए आवाज भी लगाई थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलेख गौरव नाव को लेकर झील के बीचों-बीच चला गया था। लोगों ने उसे वापस बुलाने के लिए आवाज भी लगाई, पर युवक ने अनसुना कर दिया। इसी बीच नाव पलट गई और आलेख गौरव झील में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी हालांकि स्थानीय गोताखोरों ने अपने स्तर पर आलेख गौरव की तलाश करने का पूरा प्रयास किया पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर हजारीबाग सदर सीओ मयंक भूषण मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने यह मांग भी की है कि लगातार शहर में डूबने की घटनाएं हो रही है। ऐसे में एनडीआरएफ की एक टीम हजारीबाग में भी होनी चाहिए। इससे त्वरित कार्रवाई करते हुए डूबने वाले व्यक्ति की जान बचाई जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *