छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने दूधवाले पर मटन काटने वाले हथियार (गंडासे) से 22 बार वार किया। आरोपी मोहम्मद मोबिन (32) के हमले से दूध बेचने वाल जयपाल साहू (35) लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। खून से लथपथ जयपाल साहू को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को मोहम्मद मोबिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्नी से अवैध संबंध के शक में मोहम्मद मोबिन वारदात को अंजाम दिया। दूधवाले पर गंडासे से हमला- पत्नी से अवैध संबंध के शक में हमला जयपाल साहू दूध बेचने का काम करता है। मोहम्मद मोबिन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसी शक के चलते रविवार सुबह मोहम्मद मोबिन घात लगाए बैठा था। जयपाल का सिर फटा, शरीर पर कई जगह जख्म जयपाल साहू मोहल्ले में जैसे ही दुध बेचने आया, आरोपी ने गंडासे उसपर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक कुल 22 वार जयपाल साहू पर किए। जयपाल का सिर फट गया, शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म हो गए। इससे जयपाल के शरीर से काफी खून बह गया। पत्नी पर भी हमला करने गया जयपाल को घायल करने के बाद मोबिन अपनी पत्नी पर भी हमला करने के इरादे से तिफरा स्थित उसके घर की ओर गया, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोबिन को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सिविल लाइन टीआई SR साहू ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ ने कहा दूधवाले के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है, जिस वजह से पत्नी उसे छोड़कर गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।


