मुफ्त हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 को होगा

जशपुरनगर | जशपुर स्थित जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव त्रिपाठी और डॉ. सुलभ चंद्राकर के नेतृत्व में एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही ईसीजी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच भी मुफ्त की जाएगी, जिससे लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की स्थिति का आंकलन करने का अवसर मिलेगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले उन मरीजों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *