बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा:मंदिर परिसर में लगा विशेष शेड, धूप और गर्मी से मिलेगा बचाव

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने नई सुविधा शुरू की है। मंदिर परिसर में व्यापक शेड का निर्माण किया गया है। इससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। गर्मियों में बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। धूप और भीड़भाड़ के कारण भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पूरे परिसर में शेड लगाने का फैसला किया। शेड लगने से अब फर्श गर्म नहीं हो रही मंदिर परिसर की फर्श पत्थर की शिलाओं से बनी है। धूप में ये शिलाएं तेजी से गर्म हो जाती हैं। इससे कतार में खड़े भक्तों के पैरों में जलन होती थी। शेड लगने से अब फर्श गर्म नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कतार में खड़े रहने में आराम मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में यह सुविधा उनके लिए वरदान साबित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *