उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे अजमेर:रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, विधायक भदेल से भी की चर्चा

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ सोमवार को अजमेर मंडल के दौरे पर रहे। इस दौरान अजमेर रेलवे स्टेशन के साथ अलग-अलग विभागों का महाप्रबंधक की ओर से निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विधायक अनीता भदेल ने भी मुलाकात कर रेलवे से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी और फालना स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और कार्य में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। माहप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि अजमेर मंडल में अमृत योजना के तहत काम चल रहा है। कार्य लगभग अंतिम चरणों में है। बिल्डिंग से संबंधित काम कंप्लीट हो चुके हैं। ब्रिज और फुटवर पर काम चल रहा है। लिफ्ट और नहीं लगाई जाएगी। महाप्रबंधक ने कहा कि जो भी प्लेटफार्म ऐसे हैं जिन पर 4 से अधिक गाड़ियां आती हैं उन सब पर यूनीफॉमली कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिससे कि यात्रियों को यह चिन्हित करने में दिक्कत नहीं हो कि उनका डब्बा कहां पर आ रहा है। इसी तरह के अन्य काम अजमेर मंडल में करवाई जा रहे हैं। अजमेर मंडल में पुराने ब्रिज बहुत सारे हैं। 45 ब्रिज को रिप्लेस कर दिया गया है। बाकी बचे ब्रिज को भी जल्दी रिप्लेस कर दिया जाएगा। जिससे हैवी लोडेड ट्रेन फुल स्पीड में निकल सके। महाप्रबंधक ने कहा कि आज के निरीक्षण में मुख्य तौर पर सेफ्टी प्राथमिकता रही है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की है। स्टाफ से भी मुलाकात की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *