कोंडागांव में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 6 केंद्रों में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त निकिता मरकाम ने बताया कि जिलेभर से 2017 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 1656 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे। 361 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की दी जाती है फ्री कोचिंग राज्य शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। छात्रों को नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की जाती है। प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था सुचारु रही। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।


