मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित:काजल हिंदुस्तानी बोली – सभी नारी शक्ति जागरूक हो, हमें धर्म की रक्षा करनी होगी

केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को महिला मातृ शक्ति सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काजला हिंदुस्तानी थी। उन्होंने कहा कि देश के सामने जो समस्या है, उसके समक्ष नारी शक्ति का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। यहीं उत्तरदायित्व हर नारी शक्ति अपने हाथ में ले और समाज का कल्याण और कार्य करे। उन्होंने कहा कि एकमात्र यह देश मिला है, धर्म की हमें चिंता करनी पडेगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ने जब जब संकल्प लिया है, उसने धर्म की स्थापना की है। इस कलयुग में जो समस्या हमारे सामने है, उसमे नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी नारी शक्ति जागरूक हो और एक उचित दशा और दिशा समाज को दे। भावी और आने वाली पीढ़ी को दे की वो देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने दायित्व को समझकर खुद से यह काम शुरू करे। छत्रपति शिवाजी महाराज सपना है, पदमा बाई, जीजा और अइया माता के त्याग है उनको समझते हुए देश और धर्म की रक्षा के लिए काम करें। इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र सिंह भांबू, भाजपा नेता प्यारेलाला ढूकिया, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *