बोलेरो, अर्टिगा और टेंपो की भिड़ंत में 2 की मौत:3 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, भात भरकर वापस लौट रहा था परिवार

धौलपुर में एनएच 11 बी पर आंगई गांव के पास सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। काली माता मंदिर के सामने बोलेरो, अर्टिगा और टेंपो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ओवरटेक करते समय हुआ हादसा आंगई पुलिस थाने के एएसआई लखन सिंह ने बताया कि धौलपुर से सरमथुरा की ओर जा रही अर्टिगा को एक बोलेरो ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बोलेरो सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। पीछे से अर्टिगा भी टक्कर में शामिल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अर्टिगा और बोलेरो पलट गईं। हादसे में टेंपो चालक ओमकार (32) पुत्र बच्चू मीणा,निवासी आंगई और चिलाचौंध निवासी किरोड़ी की पत्नी ममता (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, किरोड़ी (60) पुत्र तांतिया प्रजापति, रोशनी (10) पुत्री किरोड़ी और सोनम (35) पत्नी सोनू घायल हुए हैं। घायलों को धौलपुर किया रेफर घटना की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को बाड़ी सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायलों को पहले बाड़ी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग सरमथुरा इलाके में भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। एएसआई ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *