लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की शादीशुदा प्रेमी की हत्या:शव को रेतीली मिट्टी में दफनाया; प्रेमिका की शादी रुकवाने पहुंचा था, 5 गिरफ्तार

शादीशुदा प्रेमी जब अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने पहले उसे बंधक बनाया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए शव को स्कॉर्पियो में डालकर रेतीले धोरों में दफना दिया। यह वारदात 13 अप्रैल को बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके किटनोद ग्राम में हुई। इस वारदात में पुलिस ने प्रेमिका, उसके माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। अब, 4 पॉइंट में समझिए पूरी वारदात 1.शव को रेतीले इलाके में दफना दिया
एसपी हरिशंकरने बताया- हैड कांस्टेबल अजय कुमार को 19 अप्रैल को सूचना मिली कि जालोर के गुमशुदा युवक पूर्णसिंह (32) की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि कानसिंह ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूर्णसिंह को बंधक बनाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रेतीले इलाके में दफना दिया गया। 2.साथ ले जाने की जिद करने लगा
एसपी हरिशंकरने बताया- पूर्णसिंह का मनीषा (छतरसिंह की पुत्री) के साथ दो साल पहले प्रेम प्रसंग था। जब मनीषा को पता चला कि पूर्णसिंह शादीशुदा है, तो उसने संपर्क तोड़ लिया। बाद में जब मनीषा की शादी तय हुई, तो पूर्णसिंह 13 अप्रैल को मवड़ी पहुंचा और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। 3. सुनसान मकान में ले जाकर पीटा
एसपी हरिशंकरने बताया- मनीषा के परिजनों ने पूर्णसिंह को बंधक बना लिया और मनीषा के मामा कानसिंह को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पूर्णसिंह को एक सुनसान मकान में ले जाकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। 4. पुलिस ने 5 आरोपियों गिरफ्तार किया
एसपी हरिशंकरने बताया- आरोपियों ने शव को स्कॉर्पियो में डालकर बामणी ग्राम के रेतीले धोरों में दफना दिया। पुलिस ने कानसिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया और पांच आरोपियों – कानसिंह (46) , छतरसिंह (45), पारस कंवर (40), मनीषा कंवर (22) और पुष्पा कंवर (40) को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *