तड़पते मरीज पर डॉक्टर ने कसा तंज, ठहाका मारकर हंसा:कहा- जिसे वोट दिया उसे कहो हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन लगवाए

मरीज- डॉक्टर साहब, जल्दी जांच करा दो, या दवा दे दो ताकि राहत मिले.. डॉक्टर- सरकार से कहो कि हॉस्पिटल में नई सोनोग्राफी मशीन लगवाए…या जिसे वोट दिया है उसे कहो सोनोग्राफी जांच मशीन लगवा दे…इतना तो कर ही सकता है…किसे वोट दिया था? मरीज- रविंद्र सिंह भाटी को… डॉक्टर- तो भाटी से कहो नई मशीन लगवाए…MLA फंड से मशीन लगवा देंगे… (इसके बाद डॉक्टर और उनके साथी हंसने लगे।) बाड़मेर जिला हॉस्पिटल की जनरल ओपीडी में पथरी के दर्द से तड़पते मरीज और डॉक्टर डॉ. भरत मालू के बीच ये बातचीत हुई। पीड़ित ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया 1.47 मिनट का यह वीडियो पर शेयर कर दिया। सोमवार को वीडियो सामने आया तो डॉक्टर की संवेदनशीलता पर सवाल उठने लगे। हॉस्पिटल की व्यवस्था की भी पोल खुली। तंज कर हंसने लगा डॉक्टर… अब समझिए क्या हुआ पूरा घटनाक्रम… शनिवार 19 अप्रैल को पथरी के दर्द से पीड़ित मरीज डॉक्टर भरत मालू को दिखाने जनरल ओपीडी में पहुंचा था। मरीज को सोनोग्राफी जांच के लिए अगले महीने (मई) की 23 तारीख दी गई थी। इसे लेकर मरीज ने डॉक्टर से सवाल किया। कहा- इतने बाद की तारीख, तब तक मरीज भले मर ही जाए। डॉक्टर ने कहा तो मरीज को भर्ती करा दो, 24 घंटे में सोनाग्राफी हो जाएगी। वरना डेढ़ महीने बाद ही होगी। यहां (बाड़मेर) में डेढ़ महीना ही है, जोधपुर में तो 6 महीने में होगी। मरीज ने पूछा- तो फिर तकलीफ कम करने के लिए क्या करें। डॉक्टर ने कहा- इंजेक्शन लिख देता हूं उससे रिलीफ हो जाएगा। मरीज बोला- गरीब आदमी के साथ खिलवाड़ हो रहा है। डॉक्टर ने कहा- तो फिर आप सरकार से कहो। मरीज ने पूछा- सरकार कौन है। डॉक्टर ने कहा- वोट किसे दिया था? मरीज ने कहा- रविंद्र सिंह भाटी को दिया। तब उन्होंने कहा- उन्हें कहो विधायक कोटे से मशीन लगा दें। इसके बाद डॉक्टर और वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ हंसने लगे। मरीज ने कहा- क्या विधायक खुद आकर लगाएगा? इस पर डॉक्टर ने कहा- विधायक का कोटा होता है। एक मशीन गांव में ही लगा दें, यहां आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। डॉक्टर बोले-जेब में डालकर वीडियो बनाया इस मामले पर डॉ. भरत मालू ने कहा- ये तो सच है कि हॉस्पिटल में सोनोग्राफी जांच के लिए लंबी वेटिंग चलती है। यह हाल सिर्फ बाड़मेर में नहीं, जोधपुर में भी है। हॉस्पिटल में 2 सोनोग्राफी मशीनें, सामान्य मरीजों को परेशानी PMO बीएल मंसूरिया ने इस मामले पर कहा- हमारे पास दो डॉक्टर है और दो ही सोनोग्राफी मशीनें है। ओपीडी करीब 3000 की है। रोज 300 मरीज सोनोग्राफी के आते हैं। सोनोग्राफी करने की कैपेसिटी 150-200 की है। 100 मरीजों को वेटिंग देते हैं। इसमें भी अगर इमरजेंसी होती है तो हम उस मरीज की जांच पहले करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *