तेज रफ्तार बाइक ने कुत्ते को रौंदा, VIDEO:50 फीट तक घसीटता गया युवक, गाड़ी से चिंगारिया निकली

तेज स्पीड में बाइक चलाते हुए युवक ने कुत्ते को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे 50 फीट तक घसीटता ले गया। इस दौरान उसकी बाइक से चिंगारिया भी निकली। हादसे में कुत्ते की मौत हो गई। गली में सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। घटना कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में रविवार तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच बापू कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों ने बताया- रविवार तड़के गली में 4-5 कुत्ते टहल रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार युवक गली में आया। कुत्तों के भौंकने पर उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बाइक की स्पीड बढ़ने से युवक का बैलेंस बिगड़ गया और कुत्ते से टकरा गया। कुत्ते के टकराने से बाइक स्लिप हो गई। बाइक तेज स्पीड में थी। इस कारण बाइक सहित युवक घसीटते हुए 50 फीट दूरी तक चला गया। इस दौरान बाइक से चिंगारियां भी निकली। हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *