रायसेन में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर:ईसाई समुदाय के घरों में चल रहा कैरोल गीत; चर्च में सजाई यीशु की झांकी

रायसेन में क्रिसमस को लेकर तैयारियां चल रही है, ईसाई समाज के घरों और गिरिजाघरों में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए दो दिन से कैरोल गीत गए जा रहे हैं। घरों और गिरजाघरों में प्रभु यीशु की झांकी सजाई गई है। सांची मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च और कान्वेंट स्कूल को भी सजाया गया है। यहां पर झांकी में चरनी में माता मरियम, मदर मैरी, नन्हा फरिश्ता और सांता क्लॉज की मूर्तियां रखी गई हैं। 24 नवंबर को रात 12 बजे सेंट फ्रांसिस चर्च में पूरे उत्साह के साथ प्रभु यीशु का जन्मोत्सव सेलिब्रेट किया जाएगा। प्रभु यीशु की सजाई जा रही झांकी सेंट फ्रांसिस चर्च को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर सजाया जा रहा है, विद्युत साज-सज्जा भी की गई है। दिन में ईसाई समाज के लोगों द्वारा कैरोल गीत गाकर बड़े दिन की तैयारी की जा रही है। 24 दिसंबर की रात में समाज के लोग एकत्रित होंगे और यहां पर चर्च परिसर में शोभायात्रा निकालेंगे। इसके बाद फादर द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी। केक काटकर और आतिशबाजी चलाकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *