जयपुर में साले की हत्या कर जीजा ने सुसाइड किया:घर से 300 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला शव, 15 दिन बाद होनी थी बेटियों की शादी

जयपुर में जीजा ने साले की हत्या कर सुसाइड कर लिया। युवक का शव घर से 300 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। घटना कोटखावदा इलाके की सोमवार सुबह की है। थानाधिकारी भरत महर ने बताया- कोटखावदा के संपतपुरा गांव निवासी रिंकू मीणा (27) ने रविवार शाम 7 बजे बस्सी के गुढा गांव में रहने वाले साले हनुमान सहाय मीणा (50) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में हनुमान सहाय गंभीर घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, यहां उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस घर पहुंची, नहीं मिला
हमले के बाद रिंकू मौके से भागकर 37 किलोमीटर दूर अपने घर आ गया। बाइक घर में खड़ी कर दी। इसके बाद बेडशीट लेकर घर से निकल गया। रात 11 बजे पुलिस संपतपुरा गांव पहुंची। यहां तलाशी ली, लेकिन रिंकू नहीं मिला। सोमवार सुबह घर से 300 मीटर दूर रिंकू का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। थानाधिकारी बोले- हत्या के कारणों की जांच कर रहे
वहीं, बस्सी थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अभिजीत पाटिल ने बताया- हनुमान सहाय मीणा की हत्या के मुख्य आरोपी रिंकू मीणा ने सुसाइड कर लिया है। आरोपी रिंकू मीणा हनुमान मीणा का जीजा लगता था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। रिंकू गांव में ही खेती करता था। घर में पत्नी के अलावा एक बेटा-एक बेटी है। हनुमान के घर में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। उसकी दोनों बेटियों की 5 मई को शादी होने वाली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *