बंगाल में हिंदू महिलाएं सुरक्षित नहीं:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- ममता बनर्ती की संकीर्ण मानसिकता, शरणार्थी कैंप में आ रहे लोग

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि ममता बनर्जी की संकीर्ण मानसिकता की सरकार है। बंगाल में हिंदू समाज के लोगों का पलायन करने को मजबूर हैं। वहां जनतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जनता के जान माल की सुरक्षा नहीं हो रही। महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। बोले- बीजेपी लड़ेगी लोकतंत्र की लड़ाई केंद्रीय मंत्री यादव ने सोमवार को अलवर में दिशा की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी हिंसा हुई थी। मैंने खुद ने उस समय वहां आगजनी की देखी। तब मुझे उस समय लगा था कि ये ठीक नहीं है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री है। उनका दायित्व है हर नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी देना। लाेग घर छोड़ रहे हैं। बहनें असुरक्षित हैं। लोग शरणार्थी कैंप में आ रहे हैं। कानून का हाल बेहाल है। हम इसकी निंदा करते हैं। साथ ही बीजेपी सरकार सुरक्षा का भी आश्वासन देती है। उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। महिलाओं-गरीबों को न्याय मिला केंद्रीय मंत्री ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि वक्फ बिल में सरकार ने व्यापक बदलाव किया है। सरकार ने दोनों सदनों की कमेटी बनाई है। उस कमेटी ने बहुत अच्छे से काम किया है। इस कानून में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी, रिकॉर्ड ट्रांसपेरेंसी, मालिकाना हक ट्रांसपेरेंसी और प्रोपर्टी सही मार्क की है। लंबे समय से सुधार की बातें चल रही थी। 2013 में भी सुधार किया गया था। मुस्लिम समाज की महिला व लोगों को लगता था कि सुधार पूरा होना चाहिए। अब केंद्र सरकार ने 21वीं सदी के अनुकूल सुधार किया है। जिसमें महिला व गरीबों को न्याय मिला है। अलवर से पहले खैरथल-तिजारा में दिशा की मीटिंग के बाद एसीईओ संजय यादव को प्रधान विनोद सांगवान की ओर से चप्पल मारने के मामले में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अधिकारी पर हाथ उठाना गलत है। इसकी निंदा करता हूं। कानून के अनुसार कार्यवाही होगी। भिवाड़ी – अलवर ज्वाइंट संयंत्र बनाना रहे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भिवाड़ी, अलवर को ग्रीन सिटी बनाने की घोषणा के मामले में कहा कि हम ज्वाइंट स्तर पर कार्यवाही करेंगे। भिवाड़ी के बारे में फ्यूचर के बारे में सोचना जरूरी है। उस पर प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों जिलों का ज्वाइंट संयंत्र बनाना चाह रहे हैं। अभी योजना प्रारंभिक स्तर पर है। भिवाड़ी में बीड़ा की जगह बीडीए आया है। भिवाड़ी बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब बन रहा है। उसके फ्यूचर के बारे में सोच रहे हैं। शहरों की तरह गांवों में अच्छे से सफाई के प्लान पर काम जारी है। अलवर में सफाई पर ठीक काम हुआ है। दिशा की मीटिंग में पानी की समस्या के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा, सांसद संजना जाटव व जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *