बच्ची की मौत के बाद सक्रिय हुए नगर निगम ने सीसामऊ नाले के ऊपर बने अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया है। अभियान के दूसरे दिन वीआईपी रोड की तरफ से नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। कई लोगों ने अभियान शुरू होने से पहले ही अपने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया। सीसामऊ नाले के ऊपर हुये अतिक्रमण को हटाने का कार्य दूसरे दिन भी हुआ। शनिवार को नगर निगम ने भैरोघाट चौराहा से ग्वालटोली होते हुए केडी पैलेस तक अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों अवैध निर्माण ढहाए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान 180 अस्थाई, 25 स्थाई अवैध अतिक्रमण पर महापौर का बुलडोजर गरजा। जिसमें 4 ट्रक समान जब्त हुआ। महापौर ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पहले दिन पहुंचीं थीं नसीम सोलंकी अपने क्षेत्र में चल रहे अभियान को रोकने का प्रयास सपा विधायक नसीम सोलंकी ने किया। मौके पर पहुंच कर उन्होंने महापौर से 7 दिन की मोहलत देने की गुजारिश की थी। लेकिन महापौर ने उन्हें वहां से हट जाने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर भी दोनों के संवाद का वीडियो खूब वायरल हुआ। पहले दिन तोड़े थे 120 अवैध निर्माण
बता दें कि अभियान के पहले दिन नाले के ऊपर बने 40 पक्के और 80 कच्चे अवैध निर्माणों को नगर निगम ने तोड़ा था। महापौर ने बताया कि नाले के ऊपर अब एक भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध निर्माण गिराए जाने के बाद नाले के ऊपर अब 4 फीट की दीवार और उसके ऊपर रेलिंग लगाई जाएगी।


