आजमगढ़ में 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा:10331 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, सुरक्षा के किए गए हैं व्यापक इंतजाम

आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। दो पोलियो में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब 10331 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ ही परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शी संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढे़ नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढे़ चार बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 10331 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करायी जायेगी। आजमगढ़ जिले में होने वाली परीक्षा की सुचिता बनाएं रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्टेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जो परीक्षा की व्यापक निगरानी करेंगे। और किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम आजमगढ़ में होने वाली परीक्षा के बारे में जिले के एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि पीसीएस परीक्षा को लेकर जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 10331 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। सभी अभ्यर्थी मंडल के बाहर के होंगे। सभी केदो पर एक सेक्टर मैजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मैजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा की गई है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एडीएम प्रशासन का कहना है कि सभी परीक्षा के केंद्र पर कक्ष निरीक्षक तैनात करने की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई है। इसके साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की एक क्विक रिस्पांस टीम के साथ-साथ पुलिस चेकिंग टीम भी रहेगी। एडीएम प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों से आपसी कोआर्डिनेशन कर लिया गया है। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. परीक्षा देने से पहले अभ्यर्थियों के आंखों को आइरिश वैरिफिकेशन होगा। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल न हो, इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकान पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही मानक के अनुरूप ही अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंदर जाने दिया जाएगा। जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *