गोरखपुर के पास चौरीचौरा इलाके में दोपहर एक छात्रा के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई। छात्रा अपने भाई और गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ स्कूल से लौट रही थी, तभी सरैया स्थित प्रीति हास्पिटल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने किया हमला
विरोध करने पर आरोपितों ने छात्रा के भाई और अन्य लड़कों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। छात्रा के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
छात्रा के चाचा ने इस मामले में नौ आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि ये युवक कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे थे। चौरी चौरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


