पट्टी| मशीनों के इस दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में योग लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदरुस्त बना रहा है। ‘सीएम दी योगशाला’ योजना के तहत भेजे गए योग शिक्षक तरनतारन जिले के अलग-अलग तहसीलों और गांवों में योग कक्षाएं चला रहे हैं। ये कक्षाएं भिखीविंड, चोला साहिब, खडूर साहिब, गंडीविंड, पट्टी, गोइंदवाल साहिब, तरनतारन साहिब सहित कई गांवों में लग रही हैं। पिछले एक साल से पट्टी के डॉ. सुदर्शन पार्क में योग कक्षा चला रहे हैं।


