मेयर चुनाव पर अगली सुनवाई 8 मई को होगी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अमृतसर में हुए मेयर चुनाव मामले में सुनवाई की अगली तारीख 8 मई तय की है। बता दें कि बीते 27 जनवरी को हुए मेयरशिप चुनाव में जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मेयर, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी डिप्टी मेयर चुनी गई थीं। कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी ने धक्केशाही से मेयर बनाने का आरोप लगाते हुए बीते 28 जनवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गौर हो कि बीते 21 दिसंबर 2024 को निगम चुनाव हुए थे। उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए गए थे। बीते 28 जनवरी को मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने कार्यभार संभाल लिया था। कांग्रेस पार्टी को 40, आम आदमी पार्टी को 24, भाजपा को 9, शिरोमणि अकाली दल को 4 और 8 आजाद पार्षद चुने गए थे। बाद में 7 आजाद और 2 भाजपा के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। एक आजाद पार्षद ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कांग्रेस का दावा है कि बहुमत उनके पास है और आप ने मेयर के चुनाव में धक्केशाही की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *