जयपुर में शुक्रवार सुबह अब तक का सबसे भीषण सड़क हादसा हुआ। एलपीजी से भरे टैंकर से उठी आग एक किलोमीटर तक दिखाई दी। हादसे का एरियल व्यू देखने से ऐसा लग रहा था कि युद्ध के मैदान से आग के गोले निकल रहे हों। हादसा इतना भयावह था कि आग की चपेट में आए लोगों के अंडर गारमेंट्स तक जल गए। ऐसे में लोगों ने अपने कपड़े उतारकर जान बचाई। इस हादसे के दैनिक भास्कर ऐप के पास कुछ लाइव वीडियो हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्राफिक्स में देखें – एक्सीडेंट, गैस रिसाव और धमाका ऊपर तस्वीर पर टैप करके VIDEO देखें ………………………………. जयपुर हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 11 जिंदा जले:ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं; बचने का मौका नहीं मिला जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 11 लोग जिंदा जल गए और 33 लोग झुलस गए हैं। गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जो 200 मीटर तक फैल गई, जिसने अचानक आग पकड़ ली। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर टैंकर ब्लास्ट से दोगुनी तबाही मच सकती थी:सिर्फ 100 मीटर दूर था 18 टन LPG से भरा टैंकर और माचिस का ट्रक ‘अचानक से तेज धमाका हुआ, 35-40 गाड़ियां भभकने लगीं, लोग आंखों के सामने जिंदा जल रहे थे। आग की चपेट में आई बस और एक कार में लोग मदद के लिए चीख-पुकार रहे थे। मैंने मेरे जीवन में इतना बड़ा हादसा नहीं देखा।’ (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर टैंकर ब्लास्ट इतना भयावह कि उड़ते पक्षी जल गए:34 लोगों से भरी बस जली, 11 जिंदा जले; बाइक सवार का हेलमेट चेहरे से चिपका जयपुर में हुए LPG टैंकर ब्लास्ट में 34 पैसेंजर्स से भरी स्लीपर बस भी जल गई है। इसमें सवार 34 पैसेंजर्स में से 20 झुलसे हैं। वहीं, 14 पैसेंजर्स और ड्राइवर-कंडक्टर लापता हैं। टैंकर फटने के बाद लगी आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई पक्षी तक जल गए। (पूरी खबर पढ़ें) बिना परमिट दौड़ रही थी टैंकर ब्लास्ट की शिकार बस:34 में 20 यात्री झुलसे, 14 लापता; एक परमिट 14 महीने, दूसरा 4 महीने पहले एक्सपायर जयपुर में हुए LPG टैंकर ब्लास्ट में 34 पैसेंजर्स से भरी स्लीपर बस भी जल गई है। इसमें सवार 34 पैसेंजर्स में से 20 झुलसे हैं। वहीं, 14 पैसेंजर्स और ड्राइवर-कंडक्टर लापता हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि LPG टैंकर ब्लास्ट की चपेट में आई इस बस के पास रोड पर चलने का परमिट भी नहीं था। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट का एनिमेशन VIDEO:आग से झुलसे लोग सड़क पर भागते दिखे, सड़कों और घरों में फैलती गई लपटें जयपुर में शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट के बाद अजमेर हाईवे पर दहशत मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए। हादसे में 11 लोग जिंदा जल गए। 33 लोग झुलस गए। इस दौरान भयावह मंजर दिखा। आग से झुलसे लोग सड़क पर भागते हुए दिखे। (पूरी खबर पढ़ें)


