भास्कर संवाददाता| जैसलमेर राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी (समस्त श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहरबंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि की आवंटन की 31 दिसम्बर 2023 तक की शेष रही बकाया राशि की किश्तें 31 दिसंबर 2024 तक एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है।


