अलवर| कला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह जाट व मुख्य वक्ता डॉ. गंगा श्याम गुर्जर ने किया। डॉ. विजय सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। परिवार, समाज व देश के प्रति ईमानदार रहने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों को मोबाइल की लत छोड़कर कैरियर निर्माण करने के लिए जागरूक किया। डॉ गंगा श्याम गुर्जर ने विद्यार्थियों को आलस्य छोड़कर तत्पर भाव से राष्ट्र सेवा में संलग्न होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. अशोक आर्य ने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहकर शिविर में दूसरों के लिए समर्पित भाव से सेवा करने की सीख दी। कार्यक्रम में सोनिया, शाहील, संगीता, तनु, तनीषा, प्रियांशी, अंजली, चांदनी, मोहित व राशिका ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।


