21 दिन बाद भी लेपर्ड पकड़ से दूर

अलवर। शहर के राजर्षि कॉलेज के जंगल में 21 दिन बाद भी लेपर्ड की आंख- मिचौली जारी रही। लेपर्ड लगाए गए पिंंजरों के नजदीक तो आता है लेकिन अंदर शिकार का प्रयास नहीं करता। रविवार शाम के समय वनकर्मियों ने 5 बजे परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियांे को सावधानी से कॉलेज से बाहर निकाला। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम कॉलेज के मुख्य गेट से भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर शाम को लेपर्ड एक ओर के जंगली क्षेत्र से दूसरी ओर गया था। इस बीच करीब 2-3 मिनट तक वह रास्तें में भी रहा। इसके चलते एहतियात के तौर पर वन विभाग के कर्मी परीक्षार्थियों को बाहर निकालते नजर आए। कॉलेज भवन के आसपास जंगली क्षेत्र में 3 पिंजरे लगाए गए है और शिकार भी लगाया जा रहा है। रेंजर सुमित कनोजिया ने बताया कि हम निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पिंजरों और कैमरा ट्रेप की लोकेशन को कई बार बदला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *