अजमेर में पंचकल्याणक महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम:41 साधु-साध्वियों के सानिध्य में हुए कई आयोजन; आज होगी जेनेश्वरी दीक्षा-भजन संध्या

अजमेर में जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, जैन नगर नाकामदार में पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की रौनक रही। आचार्य वसुनंदी महाराज सहित 41 साधु-साध्वियों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह से शुरू हुए कार्यक्रमों में मंत्र आराधना, नित्यमह पूजा एवं जन्म कल्याणक पूजा के साथ हवन किया गया। इसके बाद आचार्यश्री के मंगल प्रवचन हुए। कार्यक्रम में भव्य घटयात्रा निकाली गई तथा नवीन मंदिर की शुद्धि एवं वेदी संस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महाराज नाभिराय का दरबार, आदिनाथ का राज्याभिषेक, राज्य संचालन का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा असि, मसि, कृषि का प्रदर्शन, नीलांजना नृत्य, वैराग्य, भरत एवं बाहुबली को राज्य सौंपने का दृश्य और लौकान्तिक देवों द्वारा वैराग्य स्तुति का मंचन किया गया। कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आज शाम 7:15 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन होंगे, जिसके बाद रात्रि 8:15 बजे चक्रवर्ती शांतिनाथ की राज्यसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जेनेश्वरी दीक्षा व भजन संध्या का भी आयोजन होगा। अब, देखिए कार्यक्रम से जुड़ी PHTOS…. कल के कार्यक्रम – एक नजर ———–
अजमेर से जुड़ी ये खबरें भी पढें … अजमेर में पंचकल्याण महोत्सव शुरू:घटयात्रा निकाली-ध्वजारोहण किया, दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम अजमेर में पंचकल्याणक महोत्सव का दूसरा दिन:जन्में आदिनाथ भगवान, बधाइयां गाईं; निकाली जन्म कल्याणक शोभायात्रा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *