अलवर| वीएलएम किड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह नायाब का आयोजन हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि निर्मल मोदी, नमिता मोदी व डॉ. शैली नरूला गुप्ता रहे। डॉ. अनीता माथुर व अजय लोचन माथुर ने गुलदस्ता देकर कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन, गणेश वंदना व मां सरस्वती की अराधना से किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसके अर्तंगत भक्त प्रहलाद व हिरणाकश्यप के अभिनय के माध्यम से उनके संघर्ष और ईश्वर के प्रति आस्था का बहुत रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया।


