राजधानी रायपुर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को भावसर फाउंडेशन ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सिंगल यूज पॉलिथीन थैला के खिलाफ जागरूक किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए 10 हजार सूती कपड़े के थैले बांटे। आम जनता को पॉलिथीन से हमारे पृथ्वी पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी दी और पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर लोगों से सूती कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने की अपील भी की गयी। वहीं, अभियान में शामिल युवाओं ने अलग-अलग कोटेशन के माध्यम से पृथ्वी को सेफ रखने का संदेश दिया और राह चलते लोगों को सूती कपड़े के थैले में सामान रखवाया। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और आरंग विधायक खुशवंत साहेब शामिल हुए। जन प्रतिनिधियों ने आम जन और युवा पीढ़ी से पर्यावरण संरक्षण के अपील की। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जन शिक्षण संस्थान (कोंडागांव / रायपुर) और माय एफ एम 94.3 का सहयोग रहा। अभियान से जुड़ी तस्वीरें देखिए…


