श्री जैन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ

अलवर| श्री जैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ऊर्जा (नया परिवेश, नयी उमंग आदिनाथ के संग) थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र व दीप प्रज्जवलन से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राकेश जैन व विशिष्ट अतिथि अशोक पालावत रहे। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने गणेश वंदना, बैंड शो, राजस्थानी समूह नृत्य, लघु नाटक, देश भक्ति- नृत्य, टॉक शो, समूह नृत्य जैसे अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान अध्यक्ष अशोक जैन अगोनीज ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजयी रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *