अलवर| चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति की ओर से अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केन्द्र सम्बल भवन पर 24 दिसम्बर को सेरेब्रल पाल्सी व नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अशोक अगोनिज ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक सेरेब्रल पाल्सी के रोगियों को परामर्श दिया जाएगा जबकि सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नेत्र रोगियों को परामर्श देंगे।


